Loading...

श्री अनिल कुमार त्रिगुणायत

श्री अनिल कुमार त्रिगुणायत

Independent Director

श्री अनिल कुमार त्रिगुणायत (डीआईएन - 07900294) को 17 अप्रैल 2025 को एनटीपीसी लिमिटेड के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वह तीन दशकों से अधिक समय से एक पेशेवर भारतीय राजनयिक हैं, जिन्होंने एशिया से अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका सहित रूस और यूएसए में भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए कार्य किया है। वर्ष 2016 में अपनी सेवानिवृत्ति से पहले, उन्होंने जॉर्डन, लीबिया और माल्टा में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। 

श्री त्रिगुणायत ने आगरा, कुमाऊं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयों में अध्ययन किया है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में "डब्ल्यूटीओ और क्षेत्रीय व्यापार ब्लॉक" पर शोध कार्य भी किया।

श्री त्रिगुणायत विदेशी मामलों के नियमित टिप्पणीकार और एक विपुल लेखक हैं। वर्तमान में भारत और विदेशों में विभिन्न थिंक टैंक, रणनीति समूहों और वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों के साथ अपने जुड़ाव के अलावा, वे प्रतिष्ठित विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के एक प्रतिष्ठित फेलो हैं, और उनके पश्चिम एशिया विशेषज्ञ समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी रुचि के प्रमुख क्षेत्रों में पश्चिम एशिया, अफ्रीका और रूस तथा संघर्ष क्षेत्रों में भारत के हितों की रक्षा के लिए कार्य करना शामिल हैं। 

वह यूनिटी अर्थ, ऑस्ट्रेलिया के साथ शांति एम्बेसडर और साथ ही एक रोटेरियन है जो यथासंभव समाज की सेवा कर रहे हैं।

उन्हें विदेश मंत्रालय के विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ता देने के लिए बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों द्वारा आमंत्रित किया गया है।

प्रमुख पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में विदेश नीति के मुद्दों और आर्थिक कूटनीति पर सैकड़ों लेख, मत, शोध पत्र और टिप्पणियां लिखने के अलावा, श्री त्रिगुणायत ने हाल ही में वीआईएफ और पेंटागन प्रेस द्वारा प्रकाशित और अमेज़न पर उपलब्ध "इवॉलविंग सिक्‍योरिटी डाइनामिक इन वेस्‍ट एशिया एण्‍ड इंडियाज चैलेंजिस" नामक एक प्रसिद्ध पुस्तक का संपादन किया है। उनकी दूसरी पुस्तक "वेस्ट एशियन डायनेमिक्स एंड इंडियन इम्पेरेटिव" 2024 में हाउ एकेडमिक्स द्वारा प्रकाशित की गई थी।

वह डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड में भी निदेशक हैं।
 

Back to Top