Loading...

प्रो. (डॉ.) सोम नाथ सचदेवा

Independent Director

प्रोफेसर (डॉ.) सोमनाथ सचदेवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति हैं, जो एक एनएएसी (NAAC) A ++ मान्यता प्राप्त राज्य विश्वविद्यालय है। उन्होंने हरियाणा में तीन अन्य शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने परिवहन इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के साथ सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और उनके पास शिक्षा, अनुसंधान और परामर्श के क्षेत्र में 39 वर्षों से अधिक का विशिष्ट अनुभव है।


उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र में प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, तीन पुस्तकें लिखी हैं, विभिन्न स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट शोधार्थियों को पर्यवेक्षण प्रदान किया है और कई प्रायोजित अनुसंधान और परामर्श परियोजनाएं पर काम किया है। प्रो. सचदेवा को कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्‍त हो चुके  हैं, जिनमें भारत के उत्कृष्ट कुलपति (2025) और एनईपी 2020 को लागू करने में उत्कृष्टता के लिए हरियाणा सरकार से प्लेटिनम पुरस्कार शामिल हैं।

Back to Top